वैश्विक फिल्में देखें : आमिर खान

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। अपनी फिल्म ‘पीके’ के जरिए दुनियाभर में धूम मचा रहे सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि भारत में लोग अब भी पर्याप्त मात्रा में वैश्विक फिल्में नहीं देखते हैं।

आमिर ने आईएएनएस को बताया, “मेरे ख्याल से भारतीयों को फिल्मों से प्यार है, इसलिए हम हर तरह के सिनेमा का स्वागत करेंगे। बस दिक्कत इतनी सी है कि हमने सक्रिय रूप से इस दिशा में ध्यान नहीं दिया। ऐसे बहुत कम भारतीय होंगे, जो वैश्विक फिल्म और अन्य भाषाओं की फिल्मों की डीवीडी प्राप्त करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे।”

उन्होंने कहा, “जब तक एक फिल्म सिनेमाघर में रिलीज नहीं होती, हम उसे नहीं देखते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493