मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। मॉडलिंग के दिनों में करीब हर खिताब अपने नाम करा चुके और हिंदी सिनेजगत के सर्वाधिक आकर्षक अभिनेता कहलाने वाले मॉडल-अभिनेता अर्जुन रामपाल का मानना है कि बॉलीवुड में वास्तव में सर्वाधिक आकर्षक अभिनेता धर्मेद्र हैं।
अर्जुन ने यहां सोमवार को निविया के नए बॉडी डियोड्रेंट के लांच पर कहा, “मेरे ख्याल से धर्मेद्र जी सर्वाधिक आकर्षक अभिनेता हैं। मैं तीन दिन पहले उनके साथ एक विमान से सफर कर रहा था। वह आज भी बेहद आकर्षक व्यक्ति हैं।”
‘रॉक ऑन’ में अपने अलग अवतार से सबका दिल जीतने वाले अर्जुन ने पुष्टि की है कि वह आगे ‘रॉक ऑन 2’ में नजर आएंगे।
वह इस वक्त ‘डैडी’ फिल्म में भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म गैंगस्टर-राजनेता अरुण गावली के जीवन पर आधारित है।
अर्जुन ने कहा, “फिलहाल ‘डैडी’ पर काम चल रहा है। इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक चलेगी।”
dharmpath.com dharmpath