सलमान, महेश बाबू और धनुष में 17 जुलाई को घमासान

चेन्नई, 16 जून (आईएएनएस)। बॉक्स ऑफिस पर 17 जुलाई को तीन सुपरस्टार सलमान खान, महेश बाबू और धनुष के बीच जबर्दस्त घमासन होगा। इस दिन उनकी फिल्में क्रमश: ‘बजरंगी भाईजान’, ‘श्रीमंथुडू’ और ‘मारी’ रिलीज हो रही हैं।

कबीर खान निर्देशित ‘बजरंगी भाईजान’ का 17 जुलाई (ईद सप्ताहांत) को रिलीज होना तय है।

निर्देशक कोरतल्ला शिवा ने अपनी ‘श्रीमंथुडू’ भी इसी दिन रिलीज होने की पुष्टि की है।

कोरतल्ला ने आईएएनएस को बताया, “हमने रिलीज के लिए 17 जुलाई का दिन तय किया है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हमारा एक सप्ताह का काम बाकी है और यह पूरा होते ही हम इस माह के अंत में इसका ऑडियो जारी करेंगे।”

वहीं, धनुष की ‘मारी’ के निर्देशक बालाजी मोहन ने भी फिल्म रिलीज के लिए 17 जुलाई का दिन तय किया है।

फिल्म व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, “इन सभी फिल्मों में स्टार हैं, जो वृहद स्तर पर रिलीज के लिए बड़ी संख्या में स्क्रीन की मांग करते हैं। सिनेमाघर के मालिकों के लिए तीनों फिल्मों के लिए स्क्रीन उपलब्ध कराना बहुत मुश्किल होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493