भारतीय बैंक कर्मी ने यूएई में आत्महत्या की

दुबई, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के एक बैंक कर्मी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

दुबई, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के एक बैंक कर्मी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

खलीज टाइम्स द्वारा मंगलवार को प्रकाशित रपट में कहा गया है कि 30 वर्षीय भारतीय बैंक कर्मी का शव उसके कमरे में उसके एक सहकर्मी ने सोमवार को पंखे से लटके हुए पाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एक फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए व्यक्ति के परिचितों से पूछताछ कर रही है।

मृत व्यक्ति यूएई के शारजाह शहर में कई वर्षो से एक बैंक में कार्यरत था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493