‘द मार्टियन’ गांधी जयंती पर रिलीज होगी

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। रिडले स्कॉट निर्देशित ‘द मार्टियन’ भारत में गांधी जयंती पर रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता मैट डैमन मुख्य भूमिका में हैं।

एक बयान में कहा गया कि यह फिल्म पहले साल के अंत में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म निर्माण एवं वितरण कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज अब इसे दो अक्टूबर को रिलीज करेगा।

फिल्म में केट मारा, जेसिका चेस्टाइन और क्रिस्टन विग भी हैं।

‘मार्टियन’ की कहानी सोशल मीडिया पर पहले ही छाई हुई है। फिल्म में दिखाया जाता है कि मंगल ग्रह पर मानव मिशन के दौरान एक जबर्दस्त तूफान के बाद अंतरिक्षयात्री मार्क वैटने को उसकी टीम मृत जानकर वहीं छोड़ आती है। लेकिन वैटने मंगल ग्रह पर जीवित और अकेला होता है। आखिरकार वह अपने जोश और जिंदा रहने की ललक के बूते पृथ्वी पर अपने जीवित होने का संदेश भेजने का रास्ता खोज लेता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493