रोहित ने शाहरुख को उपहार में दी साइकिल

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने अभिनेता शाहरुख खान को उपहार में साइकिल दी है।

शाहरुख इस समय बुल्गारिया में रोहित की फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह साइकिल चलाने से उन्हें बाएं घुटने की आर्थोस्कोपिक सर्जरी से उबरने में मदद मिलेगी।

शाहरुख ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “आज का दिन अच्छा है। होटल की लॉबी में किसी को पियानो बजाते हुए सुना और शूट पर रोहित ने मुझे साइकिल उपहार में दी, ताकि मेरा घुटना ठीक हो जाए।”

लगता है कि फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की कामयाबी के बाद शाहरुख और रोहित की दोस्ती ज्यादा गहरी हो गई है। इससे पहले रोहित ने शाहरुख को उनके जन्मदिन पर एड हार्डी बाइक भी उपहार में दी थी।

‘दिलवाले’ में शाहरुख, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493