‘हमारी अधूरी कहानी’ ने 20 करोड़ रुपये कमाए

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। 12 जून को रिलीज हुई मोहित सूरी निर्देशित ‘हमारी अधूरी कहानी’ अब तक 19.52 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

एक बयान में कहा गया कि इमरान हाशमी और विद्या बालन की मुख्य भूमिका वाली ‘हमारी अधूरी कहानी’ ने सोमवार को जबर्दस्त कमाई की। सोमवार को इसने को 3.03 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल शुद्ध आमदनी 19.52 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

फिल्म की लागत 35 करोड़ रुपये है। इसने सैटेलाइट और संगीत बिक्री के जरिए 22.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

मोहित सूरी ने ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी अतिसफल फिल्में देने के बाद इसके जरिए एक बार फिर रोमांटिक शैली में हाथ आजमाया।

विशेष फिल्म्स निर्मित ‘हमारी अधूरी कहानी’ का वितरण एवं प्रचार फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493