कोपा अमेरिका : चिली, मेक्सिको का मुकाबला बराबरी पर छूटा

सैंटियागो, 16 जून (आईएएनएस)। कोपा अमेरिका के ग्रुप-ए में सोमवार को मेजबान चिली और मेक्सिको के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 से ड्रा रहा।

चिली की ओर से अर्तुरो विडाल ने दो गोल दागे जबकि एक गोल एडु वर्गास ने किया। चिली टीम अपने ग्रुप में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है।

मैच का पहला गोल मेक्सको के विसेंट माटियास वुओसो ने 21वें मिनट में दागा। अगले ही मिनट में हालांकि विडाल ने गोल कर चिली को बराबरी दिलाई। इसके बाद आर. जिमेनेज ने शानदार हेडर के जरिए 29वें मिनट में गोल कर मेक्सिको को एक बार फिर 2-1 से आगे कर दिया।

मध्यांतर के तीन मिनट पहले वर्गास ने चिली के लिए गोल कर मेजबान टीम को बराबरी दिलाई।

दो बार पिछड़ने के बाद इस बार चिली ने बढ़त बनाई और विडाल ने मैच का अपना दूसरा गोल दागा। मैच का रोमांच हालांकि अभी बाकी था और मेक्सिको के वुओसो ने गोल कर स्कोर एक बार फिर 3-3 से बराबर कर दिया।

चिली अब अपने आखिरी ग्रुप मैच में टूर्नामेंट में अपराजित रहे बेलिविया से भिड़ेगा। वहीं, मेक्सिको को इक्वाडोर का सामना करना है। इक्वाडोर को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493