इटली के खिलाफ दोस्ताना मैच में नहीं खेलेंगे रोनाल्डो

लिस्बन, 16 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच फर्नान्डो सांतोस ने कहा है कि उन्होंने मंगलवार को इटली के खिलाफ दोस्ताना मैच के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टीम में शामिल नहीं करने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार सांतोस ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शनिवार को अर्मेनिया के खिलाफ हुए मैच के बाद टीम के खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक दशा के बारे में चर्चा की गई और उन्हें लगता है कि उन्होंने सही फैसला लिया।

रोनाल्डो ने यूरो-2016 क्वालीफायर्स में अर्मेनिया के खिलाफ जीत में अहम निभाते हुए हैट्रिक गोल दागा और पुर्तगाल 3-2 से जीत हासिल करने में कामयाब रहा।

क्वालीफायर्स दौर में अभी पुर्तगाल द्वारा किए गए सात में से पांच गोल रोनाल्डो ने ही किए हैं। पुर्तगाल क्वालीफायर्स दौर में अपने ग्रुप में शीर्ष पर है।

सांतोस ने माना कि पुर्तगाल की टीम बहुत हद तक रोनाल्डो पर निर्भर है और अर्मेनिया के खिलाफ टीम के बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन अपने उच्च स्तर पर नहीं रहा। सांतोस ने हालांकि साथ ही जीत के लिए टीम के प्रयासों की सराहना भी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493