धारावाहिक ‘आजा सजना..’ में फवाद का हास्य अवतार

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने भारत में ‘जिंदगी गुलजार है’, ‘हमसफर’ और ‘वक्त ने किया क्या हसीन सितम’ धारावाहिक और फिल्म ‘खूबसूरत’ एक खास जगह बनाई है। वह अब पाकिस्तानी धारावाहिक ‘आजा सजना मिलिए जुलिए’ में हास्य अवतार में नजर आएंगे।

धारावाहिक नजीर अहमद देहलवी द्वारा लिखित उर्दू उपन्यास ‘मिराट-उल-उरूस’ पर आधारित है। भारत में यह ‘जिंदगी’ चैनल पर प्रसारित होगा।

पूर्व में पाकिस्तान में प्रसारित हो चुके ‘आजा सजना मिलिए जुलिए’ में फवाद (33) दिशाहीन आलसी युवक असगर की भूमिका निभाएंगे।

असगर एक चतुर लेकिन आलसी युवक है, जो शॉटकर्ट के जरिए पैसा कमाना चाहता है। उसके माता-पिता एवं नाते-रिश्तेदार उसे निखट्टू मानते हैं। उसका पसंदीदा काम लड़कियों के आगे-पीछे चक्कर काटना है।

फवाद के अलावा इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री सनम बलोच और हुमैमा मलिक भी हैं। फवाद इस वक्त बॉलीवुड फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और ऋषि कपूर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493