शेयर बाजारों में मजबूती, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा (राउंडअप)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 99.96 अंकों की मजबूती के साथ 26,686.51 पर और निफ्टी 33.40 अंकों की मजबूती के साथ 8,047.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 0.31 अंक की मामूली बढ़त के साथ 26,586.86 पर खुला और 99.96 अंकों या 0.38 फीसदी मजबूती के साथ 26,686.51 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,731.35 के ऊपरी और 26,379.93 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में मजबूती रही, जिसमें टाटा पावर (2.57 फीसदी), बजाज ऑटो (2.44 फीसदी), एसबीआई (1.62 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.54 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (1.38 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे वेदांता (1.46 फीसदी), एचडीएफसी (1.35 फीसदी), डॉ रेड्डीज (1.01 फीसदी), टाटा स्टील (0.88 फीसदी) और भेल (0.59 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.70 अंकों की कमजोरी के साथ 8,004.20 पर खुला और 33.40 अंकों या 0.42 फीसदी मजबूती के साथ 8,047.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,061.85 के ऊपरी और 7,952.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 76.88 अंकों की मजबूती के साथ 10,197.68 पर और स्मॉलकैप 36.50 अंकों की मजबूती के साथ 10,654.90 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.18 फीसदी), वाहन (1.08 फीसदी), बैंकिंग (0.87 फीसदी), बिजली (0.73 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.29 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के दो सेक्टर तेल और गैस (0.15 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.07 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,244 शेयरों में तेजी और 1,394 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 116 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493