टेनिस : फेडरर ने कोलश्राइबर को हराया

हाल (जर्मनी), 16 जून (आईएएनएस)। रोजर फेडरर ने यहां जारी गैरी वेबर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर को 7-6(8), 3-6, 7-6(5) से हरा दिया।

कोलश्राइबर और फेडरर की इस टूर्नामेंट में यह चौथी भिड़ंत थी और चारो ही बार वह हार का शिकार हुए हैं। कोलश्राइबर ने इस टूर्नामेंट के ड्रॉ को लेकर नाराजगी जाहिर की।

कोलश्राइबर ने कहा, “हां, यह एक अच्छा ड्रॉ नहीं है। लेकिन आपको अपने सामने आने वाले मुकाबलों का सामना करना पड़ता है।”

दूसरी ओर, विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फेडरर ने कहा कि वह इस जीत के बाद राहत महसूस कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493