पाक नागरिकों को नहीं मिलेगा ग्रुप वीजा!

pakisthanपाकिस्तान के सीनियर सिटीजंस के भारत आगमन संबंधी वीजा सुविधा सस्पेंड करने के बाद अब सरकार वहां के नागरिकों को ग्रुप वीजा देने की सुविधा भी टाल सकती है। माना जा रहा है कि लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाक द्वारा दो भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद रिश्तों में आई कड़वाहट इसकी वजह है।

होम मिनिस्ट्री के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस बारे में हाई लेवल पर फैसला किया जाना बाकी है। अभी साफ नहीं है कि ग्रुप वीजा सुविधा 15 मार्च से दी जानी शुरू होगी या नहीं। गौरतलब है कि भारत-पाक के बीच नए वीजा समझौते के तहत पाक के सीनियर नागरिकों के भारत आगमन पर वीजा की सुविधा दी जानी थी। इस पर 15 जनवरी से अमल होना था, लेकिन लाइन ऑफ कंट्रोल पर तनाव बढ़ने के बाद इसे टाल दिया गया।

दोनों देश ग्रुप टूरिस्ट वीजा को अमल में लाने पर भी सहमत हुए थे। यह सुविधा भी 15 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे भी टाला जा सकता है। इसके पीछे वजह यह है कि फिलहाल पाक के साथ द्विपक्षीय रिश्तों में फिलहाल सुधार नजर नहीं आ रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493