विवेक ओबरॉय ने मोदी की योग दिवस पहल को सराहा

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए प्रयासों को सराहा है।

विवेक ने आईएएनएस को बताया, “मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करता हूं। मेरा सीना इस तरक्की को देखकर गर्व से चौड़ा हो गया है, क्योंकि वह पहले प्रधानमंत्री हैं, जो हमारी संस्कृति और हमारे योग को एक वैश्विक मंच पर ले गए हैं।”

विवेक (38) स्वयं भी रोजाना योग करते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।

उन्होंने कहा, “हम वैलेंटाइन डे और मदर्स डे जैसे अंतर्राष्ट्रीय दिनों को यह सोचे-समझें बिना मनाते हैं कि यह हमारी संस्कृति में फिट बैठते हैं या नहीं। लेकिन यह पहली बार है, जब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए योग की भारतीय परंपरा को न केवल भारत, बल्कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों ने भी चुना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493