महिला फुटबाल : अमेरिका, आस्ट्रेलिया विश्व कप के नौकआउट दौर में

विनिपेग (कनाडा), 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और आस्ट्रेलिया की टीमें जारी महिला फुटबाल विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंच गई हैं। अमेरिका ने ग्रुप-डी के एक मुकाबले में नाइजीरिया को 1-0 से हराया। आस्ट्रेलिया ने इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में स्वीडन के साथ 1-1 से ड्रा खेला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ग्रुप वर्ग में दो जीत हासिल की और उसका एक मैच ड्रा रहा। वहीं, आस्ट्रेलिया ने एक जीत, एक हार और एक ड्रा के साथ कुल चार अंक जुटाए और अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा।

स्वीडन ने अपने तीन मैच अब तक ड्रा खेले हैं और वह नॉकआउट में पहुंचने के लिए आखिरी दिन मंगलवार को होने वाले मैचों के नतीजों पर निर्भर है।

आस्ट्रेलिया अब अंतिम-16 के मुकाबले में ग्रुप-ई की शीर्ष टीम ब्राजील से भिड़ेगा, जबकि अमेरिका ग्रुप-बी, ई या एफ में तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम का सामना करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493