सियोल, 18 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) के मामले गुरुवार को बढ़कर 165 हो गए हैं, जबकि इस बीमारी के कारण 23 लोगों की जान गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को मर्स के कारण तीन अन्य मौतों की पुष्टि की, जिसके बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है।
प्रशासन का कहना है कि 118 मरीजों का उपचार चल रहा है और 6,729 लोगों को संदेह के आधार पर अलग रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath