दीपक को मेहनती लोगों के साथ काम करना पसंद

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेता दीपक डोबरियाल ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ फिल्म में उनके काम की हो रही तारीफ से बेहद खुश हैं। अब उनकी चाहत कोंकणा सेन शर्मा जैसे मेहनती लोगों के साथ काम करने की है।

दीपक ने आईएएनएस से कहा, “मैं कोंकणा को दिल्ली से जानता हूं। वह प्रभावशाली हैं, ‘ओमकारा’ और ‘पेज 3’ में उनके काम को मैंने देखा, वह अद्भुत है। आप जब कोंकणा जैसी हस्ती के साथ काम करते हैं, आप बहुत खास महसूस करते हैं। उनके काम में भागीदारी से वह काम बेहतर हो जाता है।”

39 वर्षीय अभिनेता ने कहा, “मुझे मेहनती लोगों के साथ काम करना पसंद है और मैं अपनी भूमिका अच्छे से करना चाहता हूं। फिल्म की विषय-वस्तु अच्छी होनी चाहिए। मैं कोंकणा के साथ काम करना पसंद करूंगा।”

दीपक फिलहाल ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान के साथ अभिनय कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493