लापता मलेशियाई टैंकर कंबोडियाई क्षेत्र में दिखा

क्वोलालम्पुर, 18 जून (आईएएनएस)। ईंधन से लदा एक मलेशियाई टैंकर जो 11 जून को जोहोर प्रांत के पूर्वी तट से लापता हो गया था, उसे कंबोडियाई समुद्री क्षेत्र में देखा गया है। एक नौसैनिक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि टैंकर को नए रंग में रंग दिया गया है और उसे नया नाम भी दे दिया गया है।

मलेशियाई नौसेना के प्रमुख एडमिरल अब्दुल अजीज जफर ने कहा कि 6,000 टन पेट्रोल से लदे टैंकर ‘एमटी ओर्किम हार्मोनी’ पर रॉयल मलेशियन एयर फोर्स (आरएमएएफ) के विमान, मलेशियन मैरीटाइम एनफोर्समेंट एजेंसी (एमएमईए) और रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (आरएएएफ) के विमान से नजर रखी जा रही है।

समाचार एजेंसी बेरनामा के मुताबिक उन्होंने कहा, “हमें जहाज मिल गया है और आरएमएएफ एमएमईए तथा आरएएएफ के विमान उस पर आसमान से नजर रख रहे हैं।”

एडमिरल अब्दुल अजीज ने कहा कि टैंकर को फिर से रंग कर एक नया नाम दे दिया गया है।

11 जून शाम 8.57 बजे को यह टैंकर गुम हो गया था। पेट्रोल से लदा यह टैंकर प्रायद्वीपीय मलेशिया के पश्चिमी तट पर स्थित मेलाका से पूर्वी तट पर स्थित कुआंटन जा रहा था।

जहाज में चालक दल के 22 सदस्य सवार थे। उनमें से 16 मलेशियाई थे, जबकि शेष इंडोनेशिया और म्यांमार के नागरिक थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493