पंचशील नगर में सड़क बनेगी और अम्बेडकर नगर में पार्क का विकास होगा: गृह मंत्री श्री गुप्ता ने किया कार्यों का शुभारंभ

(भोपाल)गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने सोमवार को वार्ड 46 में पंचशील नगर में सड़क के डामरीकरण का भूमि-पूजन और वार्ड 26 अम्बेडकर नगर में अम्बेडकर पार्क के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। पंचशील नगर में डामरीकरण के लिए 7 लाख और अम्बेडकर पार्क के विकास के लिए 7 लाख 74 हजार रुपये नगर निगम द्वारा स्वीकृत किए गए हैं।

गृह मंत्री श्री गुप्ता ने अम्बेडकर पार्क में लगे हेल्थ चेकअप केम्प में डाक्टरों से भी चर्चा की। उन्होंने रहवासियों से स्वास्थ्य-परीक्षण करवाने का आग्रह किया।

श्री गुप्ता ने बताया कि अम्बेडकर पार्क में बाउण्ड्री वाल एवं चबूतरे की मरम्मत करवाने के साथ ही नयी बेंच भी लगवायी जायेगी। उन्होंने शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493