प्रभुदेवा को ‘एबीसीडी 2’ से बहुत उम्मीदें

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस) । प्रभुदेवा का कहना है कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका वाली ‘एबीसीडी 2’ फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगी है। उन्हें इसके अच्छा कारोबार करने की उम्मीद है।

फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा द्वारा रखी गई एक विशेष स्क्रीनिंग में प्रभुदेवा ने कहा, “मुझे फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह अच्छी कमाई करे। हमने इस पर बहुत मेहनत की है।”

‘एबीसीडी 2’ एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित बताई गई है। यह 2011 की फिल्म ‘एबीसीडी : ऐनीबॉडी केन डांस’ का सीक्वल है।

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “सीक्वल पहली फिल्म से बिल्कुल अलग है। यह एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है। रेमो और उनकी टीम-वरुण धवन और श्रद्धा कपूर सहित सभी ने कमाल का काम किया है।”

फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493