एवर्टन से जुड़े मिडफील्डर क्लेवर्ले

लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब एवर्टन ने मिडफील्डर टॉम क्लेवर्ले के साथ करार की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ करारबद्ध क्लेवर्ले ने एवर्टन के साथ पांच साल का करार किया है।

बीते सत्र में क्लेवर्ले आस्टन विला के लिए खेले थे। वह लोन पर आधारित करार के तहत विला से जुड़े थे। इसी दौरान एवर्टन के कोच रोबटरे मार्टिनेज ने उनके साथ करार का मन बना लिया।

विगान में क्लेवर्ले मार्टिनेज की देखरेख में खेले थे। क्लेवर्ले के एवर्टन आने की जानकारी मार्टिनेज ने क्लब की वेबसाइट पर दी।

क्लेवर्ले इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के भी सदस्य हैं और अब तक देश के लिए 13 मैच खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493