भारतीय गाथा फिर चर्चा में : जेटली

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए रिझाते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था में वापस तेजी आने लगी है, जिसमें उन्हें लाभ अर्जित करने का काफी अवसर मिल सकता है।

समाचार पत्र वाल स्ट्रीट जर्नल से उन्होंने गुरुवार को कहा, “भारतीय गाथा को फिर से केंद्र में लाया जा सकता है। पहले हम राडार से गायब होने लगे थे।”

जेटली न्यूयार्क, वाशिंगटन और सैन फ्रांसिस्को की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान वह निवेशकों और कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मिलने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी नीतियों में हर सप्ताह महत्वपूर्ण बदलाव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सुधार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं और काफी कुछ किया जाना बाकी है।

उन्होंने कहा कि कर व्यवस्था सरल करने वाले उपायों को वह संसद से स्वीकृति मिलने की उम्मीद करते हैं।

उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया आसान बनान के लिए उनकी सरकार कुछ उदारता अपनाने के लिए तैयार है, ताकि इससे संबंधित विधेयक संसद में तेजी से पारित हो।

विदेशी निवेशकों को एमएटी से संबंधित नोटिस भेजे जाने के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसे नोटिस 2012 के एक कानून के कारण भेजे जा रहे हैं। इसकी समीक्षा देश का सर्वोच्च न्यायालय करेगा।

जेटली ने कहा, “फैसला आने पर इस मुद्दे का समाधान हो जाएगा।” उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार ने एक कानून बनाया है, जिसमें कहा गया है कि एमएटी एक अप्रैल, 2015 से विदेशी निवेशकों पर लागू नहीं होगा।

पूर्व अमेरिकी वित्त मंत्री और निवेश कंपनी वारबर्ग पिनकस के अध्यक्ष टिमोथी गीथनर के साथ बातचीत में जेटली ने कहा कि देश में जो आर्थिक सुधार किए जा रहे हैं, उससे विकास दर 7-7.5 फीसदी से ऊपर पहुंच जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493