कोपा अमेरिका : पिजारो के गोल से पेरू ने वेनेजुएला को हराया (लीड-1)

वालपाराएसो (चिली), 19 जून (आईएएनएस)। पेरू ने दिग्गज स्ट्राइकर क्लाउडियो पिजारो द्वारा दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से गुरुवार को खेले गए कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के अपने एक अहम ग्रुप मैच में वेनेजुएला को 1-0 से हरा दिया।

पिजारो ने इस्तादियो इलियास फिग्वेरोआ में खेले गए इस मैच का एकमात्र गोल 72वें मिनट में किया।

इस मैच में मध्यांतर से पहले वेनेजुएला को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर होना पड़ा। उसके डिफेंडर फर्नाडो अमोरेबिएता को लाल कार्ड दिखाया गया था।

पेरू की इस जीत के बाद ग्रुप-सी का समीकरण पूरी तरह खुल गया है। इस ग्रुप में पेरू के अलावा वेनेजुएला, ब्राजील और कोलम्बिया हैं।

इन सभी टीमों के दो-दो मुकाबलों के बाद तीन-तीन अंक हैं और सभी अगले दौर की दौड़ में हैं। अब पेरू का सामना रविवार को कोलम्बिया से होगा, जो उसका अंतिम ग्रुप मैच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493