गोल्फ : यूएस ओपन में शिव 52वें पायदान पर

यूनिवर्सिटी प्लेस (वाशिंगटन), 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी शिव कपूर 115वें यूएस ओपन के पहले दौर के बाद टू-ओवर स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 52वें जबकि अनिर्बान लाहिड़ी फाइव-ओवर 75 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 123वें स्थान पर हैं।

शिव ने गुरुवार को पार-70 चैंबर्स बे पर नौवें, 12वें और 16वें होल पर बर्डी जबकि तीसरे, पांचवें, छठे, 14वें और 15वें होल पर बोगी लगाई।

विश्व के शीर्ष खिलाड़ी रोरी मेक्लरॉय, मौजूदा चैम्पियन मार्टिन केमार, दो बार के चैम्पियन एर्नी एल्स और 2013 के चैम्पियन जस्टिन रोज भी शिव के साथ 52वें पायदान पर हैं।

दूसरी ओर, लाहिड़ी ने एक डबल बोगी और सातवें, नौवें, 10वें, 14वें तथा 16वें होल पर बोगी लगाई।

अमेरिका के डस्टिन जानसन और स्वीडन के हेनरिक स्टेनसन फाइव-अंडर 65 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493