विश्व कप मेजबानी को लेकर जांच की जरूरत नहीं : पुतिन

सेंट पीटर्सबर्ग, 20 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फीफा विश्व कप-2018 की मेजबानी रूस को दिए जाने पर उठ रहे सवालों को दरकिनार करते हुए कहा है कि इस संबंध में फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के खिलाफ उनके देश द्वारा जांच कराए जाने की कोई जरूरत नहीं है। पुतिन के अनुसार 2018 में फुटबाल विश्व कप अपने तय समय के अनुसार होगा।

पुतिन ने यहां आईएएनएस सहित दुनिया भर से आए विभिन्न समाचार एजेंसियों के पत्रकारों से कहा, “रूस ने यह मेजबानी ईमानदारी से हासिल की है। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो उसे सामने लाए।”

पुतिन ने साथ ही कहा कि वह विश्व कप-2018 की मेजबानी के लिए फिर से नई चयन प्रक्रिया अपनाए जाने के भी खिलाफ हैं।

गौरतलब है कि ब्रिटेन ने कहा है कि अगर विश्व कप की मेजबानी रूस से छीनी जाती है तो वह इसके आयोजन के लिए तैयार है। पुतिन ने हालांकि कहा कि ब्रिटेन ने निविदा के समय मेजबानी हासिल करने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं किए।

सेंट पीटर्सबर्ग में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच को कवर करने पहुंचे पत्रकारों ने पुतिन से फीफा में व्याप्त भ्रष्टाचार और हाल में हुए इस संबंध में खुलासों पर कई सवाल पूछे। पुतिन ने कहा कि इसकी जांच पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए और किसी एक देश को दूसरे देश के नागरिक पर अभियोग नहीं चलाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और स्विट्जरलैंड की जांच एजेंसियों ने हाल में फीफा के पूर्व अधिकारियों से संबंधित भ्रष्टाचार के कई मामलों का खुलासा किया है।

पुतिन ने कहा कि रूस ने विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के लिए वैध रास्ते अपनाए। पुतिन के अनुसार फीफा या इसके अधिकारियों द्वारा किसी नियम के उल्लंघन के मामले को न्यायालय में सुलाझाया जाना चाहिए।

पुतिन ने कहा, “हम भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ लड़ाई के पक्ष में हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493