लॉस एंजेलिस, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री एमा स्टोन का कहना है कि वह जब बच्ची थीं, तो अचानक अनहोनी के बारे में सोचकर डर जाया करती थीं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एमा ने यह बात ‘वॉल स्ट्रीम जर्नल मैगजीन’ के साथ साझा की।
‘स्पाइडर मैन’ फिल्म में काम कर चुकीं एमा (26) ने कहा, “यह बहुत बुरा था। मैं जब अपने दोस्त के घर बैठी हुई थीं, तो मुझे पहली बार अचानक से ऐसा डर लगा और मैंने सोचा कि घर जल रहा है।”
उन्होंने कहा, “मैंने अपनी मां को फोन किया और वह मुझे घर ले गईं। अनहोनी होने का यह ख्याल अगले तीन साल तक मेरा पीछा करता रहा। मैंने ज्यादातर दिन नर्स के साथ लंच करके और अपने हाथों को मलते हुए बिताए।”
एमा ने यह भी बताया कि वह अक्सर अपनी मां से पूछती हैं कि दिन कैसा रहेगा। उसके बाद वही सवाल दोबारा करती हैं।
एमा ने कहा, “मैं अपनी मां से पूछती कि दिन कैसा रहेगा और उसके 30 सेकंड बाद फिर वही सवाल दोहराती।”
dharmpath.com dharmpath