सियोल, 21 जून (आईएएनएस)। मिडल ईस्ट रिस्पाइरेटरी सिंड्रोम (मर्स) के रविवार को तीन नए मामले सामने आने के बाद देश में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 169 हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दो चिकित्सा कर्मियों ने इन तीन नए मामलों का पता लगाया है।
इन पीड़ितों में से एक चिकित्सक है, जिसने सियोल में सैमसंग चिकित्सा केंद्र में मर्स के मरीज का इलाज किया था।
सियोल के एक अन्य अस्पताल में मर्स मरीज का एक्सरे लेने वाले व्यक्ति में भी मर्स की पुष्टि हुई है।
सियोल में मर्स से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है, जब मृत्यु दर 14.8 प्रतिशत है।
पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद सात अन्य मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस तरह अस्पताल से छुट्टी मिलने वालों की संख्या 43 हो गई है।
वर्तमान में कुल 4,035 लोगों को अलग रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath