सैंटियागो दे क्वेरेतारो (मेक्सिको), 21 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डीन्हो ने खुद को मेक्सिकन फुटबाल क्लब क्वेरेतारो एफसी से अलग कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्वेरेतारो और रोनाल्डीन्हो के बीच करार में अभी एक साल बाकी था।
क्लब ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है और रोनाल्डीन्हो ने सोशल नेटवर्किं ग साइट्स-ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस बारे में अपडेट डाला है।
रोनाल्डीन्हो ने सितम्बर 2014 में क्लब के साथ करार किया था। उन्होंने क्लब के लिए 25 मैच खेले और आठ गोल किए।
क्लब के मैनेजर विक्टर मैनुएल ने भी हाल ही में संकेत दिए थे कि रोनाल्डीन्हो क्लब का साथ छोड़ सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath