बॉलीवुड ने अपने ‘नायक’ को दी फादर्स-डे की बधाई

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों ने रविवार को फादर्स-डे के मौके पर अपने पिता को परिभाषित करने के लिए ‘गजब’, ‘नायक’, ‘सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति’ और ‘राजकुमार’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया।

सलमान और शाहरुख सहित अधिकांश सिनेहस्तियां इस दौरान भावुक हो गईं और ट्विटर पर पिता की मौजूदगी वाली तस्वीर शेयर की।

यहां पेश हैं, उनके ट्वीट :

-शाहरुख खान : पिता की रचना दुख की घड़ी में आपको यह यकीन दिलाने के लिए हुई है कि ‘सब ठीक है’।

-सलमान खान : मेरे डैड सबसे हिम्मती। सलीम खान (डुल्लू)उर्फ राजकुमार सलीम असली ‘बजरंगी भाईजान’ हैं। हैप्पी फादर्स डे, डैडी!

-किरण खेर : मेरे पिता कर्नल ठाकर सिंह को फादर्स डे की शुभकामनाएं। सबसे अच्छा पिता होने के लिए आपका शुक्रिया पापा।

-सोनाक्षी सिन्हा : मेरे पहले और चिरकालिक नायक शत्रुघ्न सिन्हा को हैप्पी फादर्स डे। आपसे प्यार करती हूं पॉप्स!

-माधुरी दीक्षित-नने : इस फादर्स-डे पर डैड की कमी खल रही है। मुझे मालूम है, वह हमेशा ही तरह मुझे देख रहे हैं। आप सभी को हैप्पी फादर्स डे।

-करण जौहर : वह भावनाओं का इजहार नहीं करते। अपनी पत्नी को अहम स्थान देते हैं। कभी-कभी आपको डरा देते हैं, लेकिन उनका दिल सिर्फ आपके लिए धड़कता है। हैप्पी फादर्स डे।

-बिपाशा बसु : पापा मैं आपसे प्यार करती हूं। हैप्पी फादर्स डे।

-सोनम कपूर : हैप्पी फादर्स डे।

-परिणिति चोपड़ा : हैप्पी फादर्स डे, पापा। मेरे असली निर्माता।

-सिद्धार्थ मल्होत्रा : मैंने जिस शख्स से कभी सीखना बंद नहीं किया। मैं जिस पर हमेशा निर्भर रहा। हर चीज के लिए आपका शुक्रिया डैड।

-अभिषेक बच्चन : मेरे पसंदीदा फोटो में से एक। मेरे दादाजी, पापा और छोटा सा मैं। तीन पीढ़ियां।

-राम कपूर : सभी पिताओं को हैप्पी फादर्स डे।

-नेहा धूपिया : मैं जिस सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को जानती हूं, उसे हैप्पी फादर्स डे। पापा, मैं हर दिन का जश्न मनाती हूं, क्योंकि आप मेरी जिंदगी में हैं।

-चेतन भगत : मैं अभिभावक होने और अपने जुड़वा बच्चों का एक सकारात्मक रोल मॉडल होने का महत्व समझता हूं। मेरे पिता को धन्यवाद।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493