मापुतो (मोजाम्बिक), 21 जून (आईएएनएस)। मोजाम्बिक ने शनिवार को यहां खेले गए अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (एफकॉन)-2016 के क्वालीफाईंग मैच में सेशल्स को 5-1 से हरा दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रवांडा में होने वाले इस टूर्नामेंट के क्वालीफायर मैच में मोजाम्बिक को रवांडा के खिलाफ निराशाजनक हार मिली थी।
इसके बाद मोजाम्बिक की टीम ने सेशल्स के खिलाफ सुधरा हुआ खेल दिखाया और पहले हाफ में तीन तथा दूसरे हाफ में दो गोल किए।
dharmpath.com dharmpath