केटी हॉपकिंस का ट्विटर अकाउंट हैक

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन स्टार केटी हॉपकिंस का ट्विटर अकांउट किसी ने हैक कर लिया है। हैकर का दावा है कि उनके पास केटी का अश्लील वीडियो है, जिसे वे सार्वजनिक कर देंगे।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ की पूर्व प्रतिभागी केटी को ट्विटर पर आक्रामक टिप्पणियां करने के लिए जाना जाता है।

हैकर ने उनका अकाउंट हैक कर उनकी प्रोफाइल फोटो बदल दी है और उनका यूजर नेम भी बदलकर ‘जिगली जॉस केटी’ कर दिया है।

हैकर ने केटी के ही अकाउंट से ट्वीट कर उनका सेक्स टेप सार्वजनिक करने की भी धमकी दी है। हैकर ने लिखा है कि उनके पास केटी का सेक्स टेप है, जिसका लिंक वे जल्द ही पोस्ट करेंगे।

यही नहीं, हैकर ने केटी के अकाउंट से उनके सभी संपर्क अनफॉलो कर दिए हैं और उनके सभी ट्वीट भी हटा दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493