मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी का रुख देखा गया।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 10.09 बजे 228.95 अंकों की तेजी के साथ 27,545.12 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 72.15 अंकों की तेजी के साथ 8,297.10 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांस सेंसेक्स सुबह 111.02 अंकों की तेजी के साथ 27,427.19 पर खुला।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.35 अंकों की तेजी के साथ 8,259.30 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath