‘सिंघम 3’ में होगी प्रीक्व ल की झलक : गोपालाकृष्णन

चेन्नई, 22 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक हरि गोपालाकृष्णन तमिल फिल्म श्रृंखला ‘सिंघम’ के तीसरे संस्करण के प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ‘सिंघम 3’ में श्रृंखला की पिछली दो फिल्मों की भी झलक दिखाई देगी।

गोपालाकृष्णन ने आईएएनएस को बताया, “तकनीकी रूप से सीक्व ल और प्रीक्व ल फिल्में एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। हालिया तमिल सीक्व ल फिल्में दर्शकों को फिल्म के प्रीक्व ल से जोड़ पाने में विफल रही हैं, क्योंकि उनकी अपनी अलग कहानी होती है। लेकिन ‘सिंघम 3’ इस श्रेणी की फिल्म नहीं है।”

‘सिंघम 3’ में अभिनेता सूर्या एक बार फिल्म पुलिस अधिकारी दुरैसिंघम की भूमिका दोहराते नजर आएंगे। अनुष्का शेट्टी और श्रुति हासन ने भी फिल्म में काम किया है।

फिल्म के निर्देशक ने बताया, “फिल्म ‘सिंघम 3’ में पिछली दोनों फिल्मों की झलक होगी, इस तरह से दर्शकों के लिए फिल्म की कहानी और इसके किरदारों से जुड़ना आसान हो जाएगा।”

यदि सब योजनाबद्ध तरीके से हुआ, तो फिल्म की टीम जल्द ही तेलुगू में भी फिल्म का निर्माण करेगी। तेलुगू संस्करण की शूटिंग अगस्त महीने से शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493