तमन्ना ने ‘बाहुबली’ के लिए घटाया नहीं, बढ़ाया वजन

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनके अनुसार, उन्हें आगामी फिल्म ‘बाहुबली’ के लिए वजन घटाना पड़ा। उनका कहना है कि घटाने की बजाय उन्हें वजन बढ़ाना पड़ा।

तमन्ना अपने योग शिक्षक की किताब के लांच पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा, “असंख्य लोगों को यह गलतफहमी है कि मैंने ‘बाहुबली’ के लिए वजन घटाया, लेकिन असल में मुझे इसके लिए वजन बढ़ाना पड़ा, क्योंकि मैं एक ऐसे अभिनेता के साथ काम कर रही हूं, जो छह फुट तीन इंच के हैं। मैं उनके सामने पिद्दी सी दिख रही थी। मैं जो भूमिका निभा रही हूं, उसके लिए मुझे एक योद्धा जैसा दिखना था।”

तमन्ना का मानना है कि इन दिनों लोगों में वजन कम करने को लेकर बहुत जुनून हैं, लेकिन वह मानती हैं कि स्वस्थ और फिट महसूस करना कहीं अधिक जरूरी है।

वह कहती हैं कि दुबले होने और फिट होने में अंतर है।

‘बाहुबली’ 10 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें प्रभाष राजू, राणा डग्गूबाती और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493