मलेशिया में 21 रोहिंग्या शरणार्थियों के शव दफनाए

कुआलालंपुर, 22 जून (आईएएनएस)। मलेशियाई अधिकारियों ने मानव तस्करी के पीड़ित 21 लोगों के शव सोमवार को दफना दिए। अधिकारियों को ये शव पिछले माह मिले थे और माना जाता है कि ये शव रोहिंग्या शरणार्थियों के थे।

समाचार एजेंसी बरनामा की रपट के मुताबिक, इन शवों को केदाह राज्य के पोकोक सेना शहर स्थित कामपुंग तुलांग कब्रिस्तान में दफनाया गया है। इनमें 19 शव पुरुषों के और दो शव महिलाओं के थे। शवों को पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया।

एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि बाकी के बचे 85 शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें भी इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

मलेशिया में थाईलैंड की सीमा की ओर इस साल दर्जनों शव मिले थे। ये शव म्यांमार से आए रोहिंग्या प्रवासियों के थे, और उन्हें कब्रों से निकाला गया था। इसी के बाद से थाईलैंड में मानव तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जब से तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है, मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड में बसने के लिए जा रहे हजारों प्रवासियों को ले जाने वाली नौकाएं समुद्र में फंसी रह गई थीं। इन नौकाओं में म्यांमार और बांग्लादेश के लोग सवार थे।

इंडोनेशिया और मलेशिया 7,000 बांग्लादेशी प्रवासियों को अपने देश में रखने के लिए सहमत हो गए हैं, जबकि म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थी अपनी स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493