जकार्ता, 22 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की एक अदालत ने सोमवार को मृत्युदंड का सामना कर रहे एक फ्रांसीसी व्यक्ति की याचिका खारिज कर दी है।
न्यायाधीश उजांग अब्दुल्ला ने जकार्ता में राज्य प्रशासनिक अदालत को बताया, “हमने याचिकाकर्ता की याचिका खारिज कर दी है।”
अतलाउ को जकार्ता में नशीले पदार्थो के कारोबार में लिप्त होने के लिए मृत्युदंड सुनाया गया था। हालांकि, वह अपनी संलिप्तता से इंकार करता रहा है।
अतलाउ को सात अन्य नशीले पदार्थो के तस्करों के साथ दो महीने पहले मृत्युदंड सुनाया गया था, लेकिन फ्रांस के दबाव बनाने के बाद उसे स्थाई राहत मिली थी।
इस साल 14 लोगों को फांसी की सजा दी गई है, जिसमें आस्ट्रेलिया के एंड्र चान और म्यूरन सुकुमारन, नाइजीरिया के रहीम सलामी, सिल्वेस्टर ओबिकवे नॉलिस, ओकवुदूली और मार्टिन एंडरसन, ब्राजील के रॉड्रिगो ग्वालार्टे और इंडोनेशिया के जैनल अबीदीन शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath