पाकिस्तान में लू से 207 मरे (लीड-1)

इस्लामाबाद, 22 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान का सिंध प्रांत पिछले तीन दिनों से लू की चपेट में है, जिसके चलते तटीय शहर कराची में सप्ताहांत में लू के कारण 207 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को जारी मीडिया रपटों से यह जानकारी मिली।

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, अब्बासी शहीद हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक इमरान समदानी ने बताया कि सोमवार को सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनकी मौत लू और जठरांत्र संबंधी समस्या के कारण हुई।

अब्बासी शहीद हॉस्पिटल में शनिवार और रविवार को 30 लोगों की जान चली गई है।

जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में आपात विभाग के प्रमुख सीमिन जमाली ने कहा कि रविवार देर रात तक 50 लोगों की मौत हो चुकी थी। इससे पहले शनिवार को लू के कारण 85 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

एक अधिकारी ने कहा कि कराची के सरकारी अस्पताल में शनिवार को छह लोगों की मौत हो गई, इसके साथ ही अस्पताल में अबतक 35 लोगों की जान जा चुकी है।

कराची में शनिवार का दिन साल का सबसे गर्म दिन था, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, सिंध के जैकबाबाद, लरकाना और सुक्कूर में शनिवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध में लू और अत्यधिक गर्मी का कहर जारी है। इस माह की शुरुआत में सहवान में लाल शाहबाज कलंदर के उर्स के दौरान लू के कारण 17 लोगों की मौत हो गई थी।

इससे पहले नौ मई 1938 को कराची में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493