वर्जिन अटलांटिक का प्रचार करेंगी केट

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। सुपरमॉडल केट मॉस ब्रिटिश विमानन कंपनी वर्जिन अटलांटिक के प्रचार अभियान का हिस्सा होंगी।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, दिलचस्प बात यह है कि महीने की शुरुआत में केट को ईजीजेट कंपनी के विमान से यात्रा के दौरान उतार दिया गया था और इसी घटना का फायदा उठाकर अब वर्जिन अटलांटिक केट के जरिए यह दिखाना चाहता है कि उनकी सेवा किसी और विमानन कंपनी की सेवा से बेहतर है।

केट वैसे पहली बार वर्जिन ग्रुप के मालिक रिचर्ड ब्रैंसन के साथ करार नहीं कर रहीं, इससे पहले 2005 में जब केट पर कोकीन के सेवन के गंभीर आरोप लगे थे, तब भी ब्रैंसन ने उनके साथ वर्जिन मोबाइल के विज्ञापन के लिए करार किया था।

केट ने गायक जेमी हिंस के साथ विवाह किया है और वह 12 साल की बेटी लीला ग्रेस की मां हैं। लीला उनके पूर्व प्रेमी जेफरसन हैक की संतान हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493