दक्षिण कोरिया में मर्स के मामले बढ़कर 175 हुए

सियोल, 23 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) के मंगलवार को तीन नए मामले सामने आए, जिससे इसके पीड़ितों की संख्या बढ़कर 175 पहुंच गई है, जबकि इस बीमारी के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 बनी हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय ने बताया कि चार अन्य मरीजों को अस्तपाल से छुट्टी दे दी गई है। जिन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, उनकी संख्या बढ़कर 54 हो गई है।

मरीज संख्या 14 को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिसके कारण करीब 80 लोगों में इस बीमारी का वायरस फैला।

जिन लोगों को एहतियात के तौर पर निगरानी के लिए अलग रखा गया है, उनकी संख्या में भी कमी आई है। सोमवार को ऐसे लोगों की संख्या जहां 3,833 थी, वहीं मंगलवार को यह संख्या घटकर 2,805 हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493