डबलिन, 23 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड की नौसेना के एक जहाज ने भूमध्यसागर से 500 से अधिक प्रवासियों को बचाया है। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आयरलैंड के रक्षा मंत्री सिमोन कवने ने कहा कि जहाज ‘ली इथेन’ को लीबिया में उत्तर-पश्चिम त्रिपोली में तीन जहाजों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर सोमवार को ही सतर्क कर दिया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ‘ली इथेन’ को चालक दल के 65 कर्मियों के साथ मानवीय बचाव अभियानों में इटली प्रशासन की मदद के लिए मई के मध्य में भूमध्यसागर में तैनात किया गया था। यह जहाज भूमध्य सागर में छह महीने तक रहेगा।
कवने ने बताया कि आयरलैंड के जहाज ने पहले जहाज से 104, दूसरे से 363 और तीसरे जहाज से 53 लोगों को बचाया।
रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘ली इथेन’ ने जरूरतमंदों को चिकित्सा सेवाएं, खाद्य, जल और सूखे कपड़े मुहैया कराए। अब इन्हें जितनी जल्दी हो सके इटली के बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath