कोरिया, जापान ओपन के लिए भारतीय टेबल टेनिस दल रवाना

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारत की चार सदस्यीय टेबल टेनिस टीम मंगलवार को कोबे रवाना हुई, जहां वह बुधवार से शुरू हो रहे जीएसी ग्रुप वर्ल्ड टूर जापान ओपन में हिस्सा लेगी।

भारतीय टीम में सौम्यजीत घोष, देवेश कारिया, अंकिता दास और मौमा दास शामिल हैं। साथ ही कोच विजयसारथी भी टीम में हैं।

यही टीम कोबे में अपना काम पूरा करने के बाद सियोल में 1 से पांच जुलाई के बीच वर्ल्ड टूर कोरिया ओपन में हिस्सा लेगी।

इस साल के अंत में सूरत में होने वाली राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम का कोरिया और जापान दौरा काफी फायदेमंद रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493