लड़कों पर धौंस जमाती थीं सोनम

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर बचपन में काफी शरारती थीं। वह लड़कों पर दादागिरी करती और उनसे धक्का-मुक्का करती थीं।

सोनम ने यहां एक इंडोर क्रीड़ास्थल ‘गो बोंकर्स’ के प्रचार के दौरान कहा, “मैं ढलान से फिसला करती और लड़कों पर रौब जमाया करती। मैं उन्हें धक्का देती और उन्हें मार लगाया करती। मैं काफी शरारती थी। मुझे वो दिन याद आते हैं, वो बेहद बेफिक्री के दिन थे।”

2,000 वर्ग फुट में बना ‘गो बोंकर्स’ दो से 10 साल तक के बच्चों के लिए है। इसमें प्लेहाउस भी है। इसमें 500 वर्ग फुट के एक इनहाउस कैफे के अलावा 440 वर्ग फुट का एक योग कक्ष भी है।

सोनम ने ‘गो बोंकर्स’ के बारे में कहा, “यह योग केंद्र और एक छोटे से कैफे वाला एक इंडोर क्रीड़ास्थल है। यह बच्चों के लिए है, क्योंकि आजकल के बच्चे हमेशा आईपैड, फोन और इंटरनेट पर लगे रहते हैं, इसलिए उनकी शारीरिक गतिविधियां बेहद कम हैं। यह केंद्र ऐसे ही बच्चों के लिए है।”

सोनम आगे ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में सलमान खान की जोड़ीदार होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493