शेयर बाजारों में मजबूती, सेंसेक्स 74 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 74.16 अंकों की मजबूती के साथ 27,804.37 पर और निफ्टी 28.45 अंकों की मजबूती के साथ 8,381.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 29.90 अंकों की मजबूती के साथ 27,760.11 पर खुला और 74.16 अंकों या 0.27 फीसदी मजबूती के साथ 27,804.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,882.66 के ऊपरी और 27,666.59 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में मजबूती रही। कोल इंडिया (3.85 फीसदी), सिप्ला (2.70 फीसदी), लार्सन एंड टुब्रो (1.96 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.91 फीसदी) और एनटीपीसी (1.50 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे इन्फोसिस (2.27 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (2.22 फीसदी), ल्युपिन (2.12 फीसदी), बजाज ऑटो (1.00 फीसदी) और भेल (0.99 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.35 अंकों की बढ़त के साथ 8,377.45 पर खुला और 28.45 अंकों या 0.34 फीसदी की मजबूती के साथ 8,381.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,398.45 के ऊपरी और 8,334.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मजबूती रही। मिडकैप 8.23 अंकों की मजबूती के साथ 10,651.92 पर और स्मॉलकैप 49.47 अंकों की मजबूती के साथ 11,144.97 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 9 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई। धातु (1.71 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.41 फीसदी), तेल और गैस (0.83 फीसदी), रियल्टी (0.33 फीसदी) और बैंकिंग (0.33 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के तीन सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.08 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.76 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.44 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,454 शेयरों में तेजी और 1,251 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 114 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493