सलमान अगले साल ईद पर देंगे ‘सुल्तान’ का तोहफा

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी है। सलमान की ‘सुल्तान’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

‘दबंग’ सलमान, आदित्य चोपड़ा निर्मित और अली अब्बास जफर लिखित-निर्देशित ‘सुल्तान’ से यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर की फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। इस बैनर के साथ उनकी पिछली फिल्म ‘एक था टाइगर'(2012) थी।

फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी।

‘सुल्तान’ की रिलीज डेट की घोषणा मंगलवार को इसके एक टीजर के साथ वाईआरएफ कंपनी के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर की गई।

टीजर एक वाक्य के साथ शुरू हुआ। जिसके अनुसार, ‘कुश्ती एक खेल नहीं है। कुश्ती, भीतर मौजूद शख्स से लड़ना है।’ इसके बाद फिल्म के 2016 की ईद पर रिलीज होने की घोषणा की गई।

सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’ इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है। सलमान, सूरज बड़जात्या की ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493