लॉस एंजेलिस, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी हास्य धारावाहिक ‘ऐट इज इनफ’ में घर के मुखिया की भूमिका निभाने वाले अभिनेता डिक वैन पैटन नहीं रहे। वह 86 साल के थे।
वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, डिक ने मंगलवार को कैलिफोर्निया में सैंटा मोनिका स्थित सेंट जॉन्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका निधन मधुमेह संबंधी जटिलताओं के चलते हुआ।
डिक ने ‘फ्रीकी फ्राइडे’, ‘हाई ऐंगजाइटी’, ‘रोबिन हुड : मैन इन टाइट्स’ और ‘स्पेस बॉल्स’ सरीखी फिल्मों में भी अन्य किया।
उनका छोटे और बड़े दोनों पर्दे से काफी जुड़ाव रहा। उन्होंने रंगमंच को काफी समय दिया। डिक ने अपनी शुरुआती 20-22 प्रस्तुतियां 1937 में बतौर बाल कलाकार ब्रॉडेव थिएटर में दी।
वह धारावाहिक ‘हॉट इन क्लीवलैंड’ में लेस्टर की अतिथि भूमिका में भी नजर आए।
डिक के परिवार में पत्नी पैट, तीन बेटे- अभिनेता नेल्स वैन पैटन, जेम्स वैन पैटन और विनसेंट वैन पैटन, अभिनेत्री बहन जॉइस वैन पैटन और सौतेले भाई फिल्म निर्माता-निर्देशक टिमोथी वैन पैटन हैं।
dharmpath.com dharmpath