धनराशि के अभाव में संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों में हुई कमी

संयुक्त राष्ट्र, 24 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव जैन एलियासन ने कहा कि संकटग्रस्त एवं अशांत राष्ट्रों में शांति बहाल करना संयुक्त राष्ट्र की प्राथमिकता में है, लेकिन सहायता कोष और पर्याप्त धनराशि के अभाव में इस प्रयास में कमी आई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एलियासन ने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग के दूसरे वार्षिक सत्र में कहा कि शांति बहाल करने के लिए पर्याप्त और संभावित धनराशि के अभाव में संयुक्त राष्ट्र का प्रयास बाधित हुआ है।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि हिंसा रोकने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में ज्यादा से ज्यादा योगदान दें।

अगले सप्ताह पीसबिल्डिंग आर्किटेक्च र रीव्यू की सलाहकार समिति के विशेषज्ञ संयुक्त राष्ट्र महासभा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष रिपोर्ट पेश करेंगे।

शांति स्थापना आयोग एक अंतर सरकार सलाहकार निकाय है, जो संकटग्रस्त देशों में शांति बहाल करने के प्रयासों का समर्थन करता है और शांति के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सशक्त बनाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493