एलएंडटी को ओएनजीसी से 2715 करोड़ रुपये का ठेका

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की सहायक कंपनी एलएंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग (एलटीएचई) ने बुधवार को कहा कि उसे तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) से 2,715 करोड़ रुपये का एक ऑफशोर ठेका मिला है।

एलटीएचई ने शेयर बाजारों को दी गई एक नियमित सूचना में कहा, “परियोजना पूरा होने की समय सीमा दिसंबर 2017 है।”

कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “यह ठेका ओएनजीसी के मुंबई तट के निकट बासिन फील्ड परियोजना के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली में मिला।”

इस फील्ड से 2027-28 तक करीब 19.56 अरब घन मीटर गैस, 19.7 करोड़ घन मीटर कंडंसेट और 18.3 करोड़ टन तेल निकल सकता है।

सोमवार को एलएंडटी ने कहा था कि उसकी एक अन्य सहायक कंपनी एलएंडटी मेटलर्जिकल मैटेरियल हैंडलिंग (एलएंडटी-एमएमएच) को विभिन्न खंडों में 1,507 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493