‘भारतीय रेफरियों को अधिक साहसिक होने की जरूरत’

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के दक्षिणपूर्व एशिया के रेफरी डेवलपमेंट अधिकारी फरहाद अब्दुल्लेव ने बुधवार को भारतीय रेफरियों को अपना स्तर और ऊंचा करने की सलाह दी। अब्दुल्लेव के अनुसार वैश्विक स्तर पर रेफरियों के लिए उच्च मापदंड को देखते हुए भारतीय रेफिरियों को अधिक साहसी होने की जरूरत है।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारतीय रेफरियों के प्रशिक्षण केलिए फीफा एमए असिस्टेंट रेफरी कोर्स की मंगलवार को शुरुआत की, जिसमें 35 रेफरी हिस्सा ले रहे हैं।

उज्बेकिस्तान के अब्दुल्लेव इसी कार्यक्रम में प्रशिक्षक के तौर पर हिस्सा लेने भारत आए हैं।

अब्दुल्लेव के अनुसार, “भारतीय रेफरी तकनीकी तौर पर काफी अच्छे होते हैं। वैश्विक स्तर पर रेफरियों के स्तर काफी ऊंचे है। अगर भारतीय रेफिरियों को उनकी बराबरी करनी है तो उन्हें साहसिक फैसले करने सीखने होंगे।”

अब्दुल्लेव ने कहा कि एआईएफएफ यहां के रेफरियों के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित कर रहा है और इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि भारतीय रेफरियों का भविष्य काफी अच्छा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493