भारत में ‘मिनिओंस’ 10 जुलाई को रिलीज होगी

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी फिल्म स्टूडियोज ‘यूनिवर्सल पिक्चर्स’ की एनीमेटिड फिल्म ‘मिनिओंस’ भारत में जुलाई में रिलीज होगी।

फिल्म के संवाद हॉलीवुड अभिनेत्री सैंड्रा बुलक, जॉन हैम, माइकल कीटन और एलिसन जैनी ने संवाद बोले हैं। यह देशभर में 10 जुलाई को रिलीज होगी।

‘मिनिओंसस’ एक नौकर केविन की कहानी है, जो अपने प्यारे स्टुअर्ट और छोटे से बॉब(किरदार) के साथ एक नए दुष्ट मालिक की तलाश में निकलता है।

‘मिनिओंस’ के सह-निर्देशक पियरे कोफिन और काइल बाल्डा हैं।

पियरे कोफिन ने एक बयान में कहा, “यह फिल्म चुनिंदा दर्शकों के लिए नहीं है। यह ढेरों दर्शकों के लिए है। हमने हाजिरजवाब होने की कोशिश की है। मतलब हर बार एक मजाक है। हमने इस पर कई परत चढ़ाने की कोशिश की है। यही एनीमेशन का जलवा है। आप कम शारीरिक गतिविधियों के साथ अपने किरदारों से जुड़ी हर बात जाहिर कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493