गौरव गुप्ता करेंगे एलएफडब्ल्यू विंटर/फेस्टिव का समापन

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता को लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) विंटर/फेस्टिवल 2015 का ग्रैंड फिनाले डिजाइनर घोषित किया गया है। यह 26 अगस्त से फिल्म नगरी मुंबई में आयोजित होगा।

पांच दिवसीय फैशन उत्सव मुंबई के होटल पैलेडियम में आयोजित होगा।

गौरव को उनके जुदा डिजाइन और अत्याधुनिक संकल्पना के लिए जाना जाता है।

उन्होंने गोथिक कला(मध्यकालीन कला का एक रूप) और मेटल और चमड़े के बेल-बूटों के जरिए पारंपरिक साड़ी को वैश्विक मंच पर आधुनिक भारतीय परिधान के रूप में पहचान दिलाई है।

गौरव ने एक बयान में कहा, “भारत के मुख्य फैशन कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले डिजाइनर के रूप में चुना जाना सम्मान की बात है। मैं लक्मे फैशन वीक के 15 सालों के यादगार सफर के हिस्से के रूप में नया संग्रह पेश कर फैशन जगत में अपने 10 वर्षो के सफर का जश्न मनाने को लेकर उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493